मेघालय में कौन-कौन सी नदियां बहती हैं?

(A) जुवारी नदी
(B) दारिंग नदी
(C) सोन नदी
(D) इनमें से कोई नहीं

Question Asked : UPPSC 1992

Answer : दारिंग नदी

Explanation : मेघालय में रिंग्गी, कालू, अजागर, सान्दा, दारिंग, सिमसांग, कालू, क्रिश्नई, निताई, डिगरू, उमख्री, किन्चियांग एवं मिण्टडु आदि नदियां बहती हैं। इसमें गारो पहाड़ी में प्रवाहित मुख्य नदियां हैं— रिंग्गी, कालू, अजागर, सान्दा, दारिंग एवं सिमसांग। जबकि कालू, क्रिश्नई एवं निताई नौवहनीय नदियां हैं। मेघालय पठार के मध्य एवं पूर्वी भाग में प्रवाहित नदियां हैं— डिगरू, उमख्री, किन्चियांग एवं मिण्टडु। भारत को नदियों के देश कहां जाता है। यहां मुख्यतः चार नदी प्रणालियाँ यानि अपवाह तंत्र हैं– उत्तरी भारत में सिंधु, मध्य भारत में गंगा, उत्तर-पूर्व भारत में ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली है। प्रायद्वीपीय भारत में नर्मदा कावेरी महानदी आदी नदियाँ विस्तृत नदी प्रणाली का निर्माण करती हैं। भारत में नदियों का बड़ा महत्व है। जिसके कारण धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक, व्यापारिक, पर्यटन, स्वास्थ्य, कृषि, शैक्षिक, औषधि, पर्यवरण आदि कार्य किसी न किसी रूप में ​नदियों से जुड़े हुए हैं।
Tags : नदी भारत की नदियाँ
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Meghalaya Me Kaun Kaun Si Nadiya Behti Hai