मुंबई के पुलिस आयुक्त कौन है 2022

(A) हेमंत नगराले
(B) राकेश मारिया
(C) परमबीर सिंह
(D) संजय पांडे

Answer : संजय पांडे (Sanjay Pande)

Explanation : मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय पांडे (Sanjay Pande) है। महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें 28 फरवरी 2022 को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त (Mumbai Police Commissioner) नियुक्त किया। उन्होंने मुंबई पुलिस के मौजूदा कमिश्नर हेमंत नगराले (Hemant Nagrale) की जगह ली। जिनका तबादला महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में कर दिया गया है। हेमंत नगराले साल 1998 से वर्ष 2002 तक डेप्यूटेशन पर CBI में रहे। इस दौरान पहले मुंबई CBI और फिर दिल्ली में CBI के DIG पद पर काम किया।

कौन हैं संजय पांडे? इससे पहले महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम के प्रबंध निदेशक का पद संभाल रहे संजय पांडे के पास महाराष्ट्र के डीजीपी का भी प्रभार था। हालांकि उन्हें IPS रजनीश सेठ को महाराष्ट्र की पुलिस का डीजीपी नियुक्त किए जाने के बाद उनसे प्रभार वापस ले लिया गया था। IIT कानपुर से पढ़े 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय पांडेय साल 1992-93 के दंगों के दौरान डीसीपी थे। कहा जाता है कि इस दौरान उन्होंने बहुत ही कम समय में स्थिति नियंत्रितकर ली थी। इसके बाद नार्कोटिक्स, इकॉनमिक्स ऑफेंस विंग में भी रहे।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी मुंबई समसामयिकी प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mumbai Ke Police Ayukta Kaun Hai