‘नलचम्पू’ कथा की नायिका है?

(A) प्रियंगु मच्चरी
(B) रूपवती
(C) किन्नरी
(D) दमयन्ती

Question Asked : [PGT Exam 2010]

Answer : दमयन्ती

'नलचम्पू' कथा की नायिका दमयन्ती है। दक्षिण देश में कुण्डिन नाम का एक नगर है। वहां के राजा भीम हैं। उनकी रानी प्रियंगुमज्जरी है। इनकी कोई संतान नहीं थी। एक दिन वन विहार करते समय एक बंदरी के बच्चे को देखकर इन दम्पत्ति को अपनी सन्तानहीनता के कारण बड़ा दु:ख हुआ। अंत में प्रियंगुमज्जरी पति की आज्ञा से आशुतोष (भगवान शड्रर) की आराधना में संलग्न हो गई। सूर्य मंडल से एक महामहिम मुनि दमनक बोले — 'हम भगवान चंद्रमौलि के आदेश से आपको यह सूचित करने आये हैं कि आपको एक लोकोत्तर कन्या रत्न की प्राप्ति होगी। जब रानी ने यह सुना तो वह दु:खी हुई, क्योंकिे वह पुत्र चाहती थी कन्या नहीं। अत: वह बोली — भंगवान। मुझे कन्या रत्न का वरदान नहीं चाहिए।' इस पर मुनि ने कहा—हे चंद्रमुखी। भगवान सदाशिव ही सब प्राणियों के शुभाशुभ को देखकर तुलाधर के समान तोल—तोल कर फल देते है। मैं क्या कर सकता हूं। राजा ने दमनक मुनि द्वारा दिये गये वरदान का स्मरण करके उस कन्या का नाम दमयन्ती रखा। सबसे प्राचीन चम्पू काव्य नल चम्पू है। इसका दूसरा नाम दमयन्ती कथा है। इसके लेखक त्रिविकम भट्ट हैं।
Tags : संस्कृत संस्कृत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Nala Champu Katha Ki Nayika Hai