पत्थर की मस्जिद कहाँ स्थित है?

(A) पटना
(B) हैदराबाद
(C) आगरा
(D) ​कोलकता

Answer : पटना

Explanation : पत्थर की मस्जिद पटना, बिहार में स्थित है। इसका निर्माण मुगल सम्राट जहांगीर के बेटे परवेजशाह ने 1621 ई. में करवाया था। परवेज उस वक्‍त बिहार-बंगाल का गवर्नर था। इंडो-इस्लामिक कला का एक अद्भुत मेल यह मस्जिद अपने नाम के अनुरूप पत्थरों से बनी है इसलिए इसे संगी मस्जिद भी कहा जाता है। इसे सैफ खान की मस्जिद और चिम्मी घाट की मस्जिद से भी जाना जाता है। पटना शहर की यह सबसे पुरानी मस्जिद है। यह पूरी मस्जिद एक ऊंचे चबूतरे पर बनी हैए जिसके केंद्र में एक बड़ा शानदार गुंबद है। मस्जिद के कोनों में चार छोटी मीनारें और द्वार पर दो बड़ी मीनारें है। इसकी भीतरी दीवारों पर कुरान की आयतें लिखी गई हैं। यह मस्जिद छोटी होने के बावजूद भी लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है। यहां सिर्फ मुसलमान ही नहींए अन्य धर्म के लोग भी नमाज़ अदा करने और रूहानी शांति के लिए आते हैं। इसके अलावा कई धार्मिक समारोह यहां आयोजित किए जाते हैं। पुराने समय में यह कई सामाजिक समारोहों का आयोजन स्थल हुआ करता था।
Tags : पटना भूगोल प्रश्नोत्तरी मस्जिद
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Patthar Ki Masjid Kahan Sthit Hai