प्रकाशीय फाइबर किस सिद्धांत पर कार्य करता है?

(A) अपवर्तन
(B) प्रकीर्णन
(C) व्यतिकरण
(D) पूर्ण आंतरिक परावर्तन

Question Asked : [SSC CGL Tier-I Exam 19-10-2014]

Answer : पूर्ण आंतरिक परावर्तन

प्रकाशीय फाइबर पूर्ण आंतरिक परावर्तन सिद्धांत पर कार्य करता है। ऑप्टिकल फाइबर प्रकाश के पूर्ण आंतरिक परावर्तन के सिद्धांत पर कार्य करता है। इस सिद्धांत के अनुसार जब कोई प्रकाश की किरण किसी सघन माध्यम से विरल माध्यम में प्रवेश करती है, तो अपवर्तन के कारण अपवर्तित किरण अभिलंब से दूर हटती जाती है। जैसे-जैसे हम आपतन कोण का मान बढ़ाते जाते हैं, विरल माध्यम में अपवर्तित किरण अभिलंब से दूर हटती जाती हैं, अर्थात् अपवर्तन कोण का मान बढ़ता जाता है। ऐसी स्थिति में आपतित किरणें परावर्तन के नियमानुसार सघन माध्यम में ही परावर्तित हो जाती हैं। यह घटना पूर्ण आंतरिक परावर्तन में प्रकाश का परावर्तन शत-प्रतिशत होता है, अर्थात् इसमें प्रकाश का अपवर्तन बिल्कुल नहीं होता।
Tags : प्रकाशिकी भौतिक विज्ञान भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Prakashiya Fiber Kis Siddhant Par Karya Karta Hai