प्रथम विश्व युद्ध का मुख्य कारण क्या था?

(A) आर्चड्युक फर्डिनेंड की हत्या
(B) लेनिन को कारावास
(C) अमेरिका की विश्व पर प्रभुता की आकांक्षा
(D) लायड जार्ज की अचानक निधन

Answer : आर्चड्युक फर्डिनेंड की हत्या

Explanation : प्रथम विश्व युद्ध का मुख्य कारण ऑस्ट्रिया सिंहासन के उत्तराधिकारी आर्चड्युक फर्डिनेंड (Archduke Ferdinand) और उनकी पत्नी का हत्या था। इसकी हत्या 28 जून 1914, को सेराजेवो (seraajevo) में हुई थी। इसके अलावा 'प्रथम विश्व युद्ध (1914-1918) के कुछ निहित कारण भी थे– जर्मनी का औद्योगिक देश बनना और अपने माल के लिए बाजार ढूंढ़ना, जर्मनी का इंग्लैंड के साम्राज्य तथा समुद्री शक्ति से द्वेष होना। युद्ध का आरम्भ ऑस्ट्रिया ने सर्बिया पर आक्रमण करके किया। ऑस्ट्रिया का साथ देने के लिए जर्मनी युद्ध में कूदा और सर्बिया के साथ रूस आया। रूस की सहायता के लिए ब्रिटेन तथा फ्रांस आए और बाद में अमेरिका ने भाग लिया। जर्मनी की सहायता तुर्की, बुल्गारिया तथा हंगरी ने की और मित्र राष्ट्रों की ओर से जापान, बेल्जियम एवं इटली आ गए।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी विश्व इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Pratham Vishwa Yudh Ka Mukhya Karan Kya Tha