पृथ्वी की गोलाकार छाया चन्द्रमा पर कब पड़ती है?

(A) चंद्रग्रहण के समय
(B) आंशिक सूर्यग्रहण के समय
(C) पूर्ण सूर्यग्रहण के समय
(D) उपर्युक्त में से कभी नहीं

Question Asked : [बिहार SSC CGL मुख्य परीक्षा 27-01-2013]

Answer : चंद्रग्रहण के समय

पृथ्वी की गोलाकार छाया चंद्रमा पर चंद्रग्रहण के समय पड़ती है। जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाए तो चंद्रग्रहण लगता है। यह पूर्णिमा के दिन होता है। बतादें कि चंद्रग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहते है जब चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है। ऐसा तभी हो सकता है जब सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा इस क्रम में लगभग एक सीधी रेखा में अवस्थित हों। इस ज्यामितीय प्रतिबंध के कारण चंद्रग्रहण केवल पूर्णिमा को घटित हो सकता है। चंद्रग्रहण का प्रकार एवं अवधि चंद्र आसंधियों के सापेक्ष चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर करते हैं। चांद के इस रूप को 'ब्लड मून' भी कहा जाता है। चंद्र ग्रहण शुरू होने के बाद ये पहले काले और फिर धीरे-धीरे सुर्ख लाल रंग में तब्दील होता है।
Tags : भौतिक विज्ञान भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Prithvi Ki Golakar Chaya Chandrama Par Kab Padti Hai