पंजाब के पुलिस महानिदेशक कौन है 2023

(A) सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय
(B) वीरेश कुमार भावरा
(C) गौरव यादव
(D) इकबाल प्रीत सिंह

Answer : गौरव यादव

Explanation : पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव है। पंजाब सरकार ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वीके भावरा को उनके पद से हटाने के बाद 3 सितंबर 2022 को गौरव यादव को कार्यकारी डीजीपी बनाये रखा है। बता दे कि वीके भावरा 4 जून 2022 को 2 महीने की छुट्टी पर गए थे, जिसके बाद गौरव यादव कार्यकारी डीजीपी बने थे। लेकिन 4 सितंबर 2022 को ड्यूटी पर वापस आने पर पंजाब सरकार ने उन्हें पुलिस महानिदेशक की बजाय पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का चेयरमैन नियुक्त कर दिया। नियमानुसार भावरा की वापसी डीजीपी के पद पर होनी थी, लेकिन पंजाब सरकार ने उनका तबादला ही कर दिया। इस तरह, अब गौरव यादव ही पंजाब के पुलिस महानिदेशक बने रहेंगे। इस वक़्त गौरव यादव के पास पंजाब डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार है।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के निवासी और 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव निवासी हैं। गौरव पंजाब पुलिस में अब तक विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। वो शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के समय भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। गौरव के पिता भगवती प्रसाद यादव सेवानिवृत्त कर्नल हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और गौरव यादव के बीच पुराना नाता है। दोनों एक साथ ही 1992 में यूपीएससी की परीक्षा में बैठे थे। गौरव यादव ने आईपीएस की परीक्षा पास की थी, जबकि अरविंद केजरीवाल आईआरएस के लिए चुने गए थे। गौरव यादव पंजाब के पूर्व डीजीपी पीसी डोगरा के दामाद हैं।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी पंजाब
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Punjab Ke Police Mahanideshak Kaun Hai