रास नृत्य किसके द्वारा किया जाता है?

(A) किसान द्वारा
(B) महिलाओं द्वारा
(C) रासलीला द्वारा
(D) पुरुषों द्वारा

Answer : रासलीला द्वारा

Explanation : रास नृत्य रासलीला के द्वारा किया जाता है। यह नृत्य मूलतः ब्रज क्षेत्र का पारंपरिक नृत्य है, किन्तु ब्रज संस्कृति के प्रभाव के कारण हरियाणा के पलवल, होडल, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ तथा गुरुग्राम जिलों में भी रासलीला का प्रचलन मिलता है। रास नृत्य का संबंध भगवान कृष्ण की रासलीलाओं से जुड़ा है। इस नृत्य में गोपियां कृष्ण के चारों ओर वृत्त बनाकर नृत्य करती हैं। यह नृत्य मुख्य रूप से दो प्रकार के हैं– 1. तांडव नृत्य यह पुरुष प्रधान नृत्य है। 2. लास्य नृत्य यह स्त्री प्रधान नृत्य है। इस नृत्य में झांझ, थाली एवं ढोलक आदि वाद्य यन्त्रों का प्रयोग किया जाता है। इस नृत्य में शृंगार रस की उपस्थिति के साथ भक्ति भाव की प्रधानता होती है।
Tags : हरियाणा प्रश्नोत्तरी
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Raas Nritya Kiske Dwara Kiya Jata Hai