हरियाणा में सबसे ज्यादा गुरुद्वारे किस जिले में है?

(A) कैथल
(B) पंचकुला
(C) फतेहाबाद
(D) पलवल

bihar-cabinet

Answer : कैथल

Explanation : हरियाणा में सबसे ज्यादा गुरुद्वारे कैथल जिले में है। इसलिए इसे गुरुद्वारों का शहर भी कहा जाता है। कैथल का संस्कृत नाम कपिस्थल है, जिसका अर्थ है–वानरों का आवासीय स्थल। यह स्थल वानर देव हनुमान जी की जन्मस्थली माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कैथल की स्थापना सम्राट युधिष्ठिर के द्वारा की गई थी। कैथल जिला पहले करनाल जिले की एक तहसील था। इसका गठन एक नवंबर, 1989 को किया गया था। इसमें कैथल तथा गुहला नामक दो तहसीलें हैं तथा कैथल, पुडरी, चीका व कलायत कस्बे हैं। यह करनाल व कुरुक्षेत्र जिले का उपमंडल भी रहा है। वर्ष 1973 में कुरुक्षेत्र जिले को अलग जिला बनाया गया तो कैथल क्षेत्र कुरुक्षेत्र में आ गया।
Useful for : UPSC, BPSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Haryana Mein Sabse Jyada Gurudwara Kis Jile Mein Hai