तीज पर कौन सा नृत्य किया जाता है?

(A) खोडिया नृत्य
(B) तीज नृत्य
(C) गूग्गा नृत्य
(D) धमाल नृत्य

Answer : तीज नृत्य

Explanation : तीज पर तीज नृत्य किया जाता है। यह नृत्य तीज के त्योहार के अवसर पर सावन के महीने में आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर स्त्रियां सुंदर–सुंदर वस्त्र धारण करके नृत्य और गायन का आयोजन करती हैं। महिलाएं घाघरा, ओढ़नी, कुर्ती तथा पारंपरिक आभूषण पहनती हैं। इस दिन वे झूला झूलती हैं और नृत्य करती हैं। हरियाणा में इस दिन गुड़ के गुलगुले आदि मीठे पकवान बनते हैं। तीज का त्योहार, जो श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को पड़ता है, 'मधुश्रवा' के नाम से भी चर्चित है।
Tags : हरियाणा प्रश्नोत्तरी
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Teej Par Kaun Sa Nritya Kiya Jata Hai