राजस्थान की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन सी है?

(A) पिछोला झील
(B) फाईसागर झील
(C) जयसमंद झील
(D) पुष्कर झील

Answer : जयसमंद झील

Explanation : राजस्थान की सबसे बड़ी मीठे पानी की जयसमंद झील है। जिसे 'ढेबर झील' (Dhebar Lake) भी कहा जाता है। उदयपुर जिले में गोमती नदी पर स्थित राजस्थान की यह मीठे पानी की सबसे बड़ी व विश्व की ​दूसरी बड़ी ​कृत्रिम झील है। इसका निर्माण 1687-91 में जयसिंह द्वारा करवाया गया था। इस झील में कुल सात टापू है। जिनमें भील व मीणा रहते हैं। इसमें सबसे बड़ा टापू बाबा का भागड़ा और सबसे छोटा टापू प्यारी है। राजस्थान में मीठे पानी अन्य झील हैं– राजसमंद, पिछोला, आनासागर, फाईसागर, पुष्कर, सिलसेढ, नक्की, बालसमन्द, कोलायत, फतहसागर व उदयसागर आदि।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rajasthan Ki Sabse Badi Mithe Pani Ki Jheel Kaun Si Hai