राजस्थान किसान आयोग के वर्तमान अध्यक्ष कौन है?

(A) दीपचंद खेरिया
(B) महादेव सिंह खंडेला
(C) नारायण सिंह
(D) अशोक गहलोत

Answer : महादेव सिंह खंडेला

Explanation : राजस्थान किसान आयोग के वर्तमान अध्यक्ष महादेव सिंह खंडेला है। वह कई बार विधायक, सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। 16 फरवरी 2022 को किसान आयोग के अध्यक्ष वरिष्ठ विधायक महादेव सिंह खंडेला और आयोग के उपाध्यक्ष विधायक दीपचंद खेरिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में पंत कृषि भवन में अपना कार्यभार ग्रहण किया था। इस दौरान कृषि मंत्री लालचंद कटारिया भी मौजूद रहे थे। बता दे कि राजस्थान किसान आयोग के प्रथम अध्यक्ष नारायण सिंह (जिला सीकर) थे। राजस्थान किसान आयोग का कार्य राजस्थान के किसानों की दशा, किसानों पर कर्ज, उन ऋण व्यवस्था, उपज का मूल्य निर्धारण, मंडी व्यवस्था, कृषि उत्पाद निर्यात, कृषि आधारित उद्योग, कृषि मजदूर आदि विषयों पर समस्या एवं सुझाव आमंत्रित करना तथा विभिन्न समस्याओं का विश्लेषण कर समस्या समाधान के लिए सुझाव राज्य सरकार को प्रस्तुत करना करना है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rajasthan Kisan Aayog Ke Vartmaan Adhyaksh Kaun Hai