राजस्थान में कितने वन मंडल है?

(A) 10 वन मंडल
(B) 12 वन मंडल
(C) 15 वन मंडल
(D) 20 वन मंडल

Answer : 12 वन मंडल

Explanation : राजस्थान में 12 वन मंडल है। राजस्थान का वन विभाग राज्य में वन और वन्यजीवों के प्रबंधन के लिए उत्तरदायी है। इसका कार्य वन संरक्षण और विकास, वन्य जीवन प्रबंधन, मृदा संरक्षण, वन योजना, पारिस्थितिकी पर्यटन गतिविधियों, अनुसंधान और प्रशिक्षण आदि गतिविधियों को चलाना है। 12 फरवरी, 2018 को जारी वन रिपोर्ट 2017 के अनुसार राजस्थान में राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र के 9.57% क्षेत्र में अभिलेखित वन क्षेत्र है। राज्य में कुल वन क्षेत्र 16572 वर्ग किमी है। वर्ष 2015 (16106 वर्ग किमी) की तुलना में राजस्थान में वन क्षेत्र में वर्ष 2017 की रिपोर्ट के अनुसार 466 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में भौगोलिक क्षेत्र के 4.84% क्षेत्र में वनावरण है। राज्य में सघन वन 78 वर्ग किमी, सामान्य सघन वन 4340 वर्ग किमी व खुले वन 12154 वर्ग किमी है। बता दे कि राजस्थान की प्रथम वन नीति 17 फरवरी, 2010 को ​घोषित की गई थी। इस नीति के अनुसार राज्य के संपूर्ण भू-भाग के 20 प्रतिशत भाग को वृक्षाच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी राजस्थान प्रश्नोत्तरी राजस्थान भूगोल
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rajasthan Mein Kitne Van Mandal Hai