राज्य मंत्रिपरिषद किसको परामर्श तथा सहायता देने के लिए नियुक्त की जाती है?

(A) राज्यपाल
(B) मुख्यमंत्री
(C) राष्ट्रपति
(D) प्रधानमंत्री

Answer : राज्यपाल

Explanation : राज्य मंत्रिपरिषद राज्यपाल को परामर्श तथा सहायता देने के लिए नियुक्त की जाती है। राज्य मंत्रिपरिषद का गठन मुख्यमंत्री की सलाह से राज्यपाल के द्वारा किया जाता है। मंत्रिपरिषद में कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं राज्यमंत्री का निर्धारण मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाता है। मंत्रियों के बीच विभागों का विभाजन मुख्यमंत्री की सलाह से राज्यपाल करता है। समय-समय पर मंत्रिपरिषद का पुनर्गठन मुख्यमंत्री की सलाह से किया जाता है। राज्यपाल एवं मंत्रिपरिषद के बीच मुख्यमंत्री एक कड़ी का कार्य करता है। मंत्रिपरिषद के निर्णयों की सूचना राज्यपाल को एवं राज्यपाल की कोई सलाह मंत्रिपरिषद को मुख्यमंत्री के द्वारा दी जाती है। राज्य मंत्रिपरिषद का मुखिया मुख्यमंत्री होता है।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, RRB, NTC Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rajya Mantri Parishad Kisko Paramarsh Tatha Sahayata Dene Ke Liye Niyukt Ki Jati Hai