रामदेव जी महाराज का जन्म कब हुआ था?

(A) 1390 ई. में
(B) 1409 ई. में
(C) 1411 ई. में
(D) 1490 ई. में

Answer : 1409 ई. में

Explanation : रामदेव जी महाराज का जन्म 1409 ई. में हिंदू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद शुक्ल द्वितीय के दिन हुआ था। बाबा रामदेव के पिता का नाम राजा अजमल थे। जैसलमेर के पास उनकी छोटी सी रियासत थी। रानी मीनल देवी उनकी पत्नी थीं। राजस्थान के लोक देवता बाबा रामदेव जी महाराज सर्वधर्म पूजनीय हैं। उन्हें श्रद्धावश 'रामसा पीर' और 'रामशाह पीर' के नाम से भी याद किया जाता है। राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों में पूजनीय बाबा रामदेव का जैसलमेर के एक लोक तीर्थ रामदेवरा में भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष द्वितीया को भव्य मेला लगता है, जहां लाखों श्रद्धाल पहंचते हैं। बाबा रामदेव चौदहवीं सदी में इस इलाके के शासक थे।

लोक मान्यता के अनुसार, रामदेव जी महाराज चमत्कारिक शक्तियों से संपन्न थे। उन्होंने अपना जीवन गरीबों के उत्थान में लगाया। सुखद और प्रेमल जीवन था, लेकिन दोनों संतान न होने से दुखी थे। द्वारका जाकर श्रीकृष्ण के विग्रह के सामने दोनों ने प्रार्थना की और उनके दो पुत्र हुए। बड़े पुत्र बीरमदेव और छोटे रामदेव। बाबा रामदेव हिंदुओं के साथ मुसलमानों के भी आराध्य हैं। किंवदंती के अनुसार, एक बार पांच पीरों ने रामदेव की शक्तियों की परीक्षा लेनी चाही। रामदेव जी ने पीरों के स्वागत में भोज का आयोजन किया और उनसे भोजन का आग्रह किया। पीरों ने कहा कि वे अपने बर्तनों में ही भोजन करते हैं, जो फिलहाल मक्का में हैं। इस पर रामदेव जी ने कहा कि देखिए आपके बर्तन आ रहे हैं। पीरों ने उन्हें प्रणाम कर 'रामशाह पीर' नाम दिया। पांचों पीरों ने उनके साथ ही रहने का निश्चय किया। उनकी मजारें भी रामदेव की समाधि के पास ही स्थित हैं। बाबा रामदेव ने वि.स. 1442 में भाद्रपद शुक्ल एकादशी को राजस्थान में रामदेवरा के पास जीवित समाधि ले ली।
Tags : हिंदू धर्म
Related Questions
Web Title : Ramdev Ji Maharaj Ka Janam Kab Hua Tha