मूलांक 3 का भविष्य 2022 : रचनात्मक क्षमता और नेतृत्व गुण से सफलता

Answer : रचनात्मक क्षमता और नेतृत्व गुण से सफलता

जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 बनता है। इसके स्वामी ग्रह वृहस्पति हैं। अपनी रचनात्मक क्षमता और नेतृत्व गुण की वजह से आप इस साल सफलता के नए आयाम छुएंगे। आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। निवेश के लिए प्रॉपर्टी क्षेत्र का चयन उचित रहेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की संभावना है। सहकर्मियों का सहयोग और वरिष्ठों का साथ मिलेगा। पारिवारिक दृष्टि से नवदम्पत्ति को संतान का सुख मिल सकता है। अपने साज-शृंगार पर विशेष ध्यान रहेगा। घर के साथ-साथ बाहर के कार्यों को करने में आनंद मिलेगा। दोस्तों संग समय अच्छा गुजरेगा। पारिवारिक सुख सामान्य बना रहेगा। मांगलिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। माता की सेहत पर विशेष ध्यान दें। स्वयं के साथ-साथ जीवनसाथी और बच्चे का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपने प्रेम की चर्चा घर में करने पर परेशानी होगी। माता की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। प्रेम के लिए वर्ष सामान्य रहने वाला है।

उपाय
विष्णु सहस्रनाम का पाठ नित्य करने से विशेष लाभ मिलेगा। पूर्णिमा के दिन सामर्थ्य के अनुसारचावल का दान करें।

शुभ रंग : गुलाबी, पीला
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mulank 3 Ka Bhavishya 2022