सबसे अधिक सूती कपड़ा उत्पादन कहां होता है?

(A) गुजरात
(B) महाराष्ट्र
(C) तमिलनाडु
(D) उत्तर प्रदेश

Answer : महाराष्ट्र

Explanation : सबसे अधिक सूती कपड़ा उत्पादन महाराष्ट्र में होता है, दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक गुजरात राज्य है। सूती वस्त्रों का प्रमुख उत्पादन होने के कारण मुंबई को 'कॉटनपोलिस ऑफ इंडिया' भी कहा जाता है। महाराष्ट्र में कपड़ा उद्योग शोलापुर, कोल्हापुर, पुणे, जलगाँव, अकोला, सांगली, नागपुर, सतारा, वर्धा, औरंगाबाद और अमरावती तक भी फैल हुआ है। जबकि गुजरात के सूती उत्पादन केंद्र सूरत, वडोदरा, भरूच, भावनगर, नाडियाड, पोरबंदर, राजकोट, नवसारी, मौरी और वीरमगाम हैं। अहमदाबाद को 'भारत का मैनचेस्टर और पूर्व का बोस्टन' भी कहा जाता है। कोयंबटूर को 'दक्षिण भारत का मैनचेस्टर' और कानपुर को 'उत्तर प्रदेश का मैनचेस्टर' कहा जाता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sabse Adhik Suti Kapda Utpadan Kaha Hota Hai