सबसे ज्यादा नमक कहां पाया जाता है?

(A) संयुक्त राज्य अमेरिका
(B) चीन
(C) भारत
(D) श्रीलंका

Answer : चीन

Explanation : विश्व में सबसे ज्यादा नमक चीन में पाया जाता है। इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत तीसरा सबसे बड़ा नमक उत्पादक देश है। जबकि भारत में सबसे ज्यादा नमक गुजरात में पाया जाता है। भारत, चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका का वैश्विक वार्षिक उत्पादन लगभग 230 मिलियन टन है। भारत में बनने वाले कुल नमक का 70 प्रतिशत समुद्री पानी और 28 प्रतिशत भूमिगत समुद्री पानी से और शेष 2 प्रतिशत झीलों के जल/नमक की चट्टानों से बनता है। भारत में सेंधा नमक का एकमात्र स्रोत हिमाचल प्रदेश में स्थिति मंडी है। देश के कुल नमक उत्पादन में गुजरात, तमिलनाडु और राजस्थान की 96 प्रतिशत भागीदारी है। गुजरात कुल उत्पादन में 75 प्रतिशत, तमिलनाडु 11 प्रतिशत और राजस्थान 10 प्रतिशत का योगदान करते हैं।

इसके अलावा अन्य राज्य जैसे- आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गोवा, हिमाचल प्रदेश और दीव और दमन में भी नमक का उत्पादन होता है। कुल उत्पादन का 62 प्रतिशत बड़े नमक निर्माताओं, 28 प्रतिशत लघु निर्माताओं और शेष मध्यम स्तर के निर्माताओं द्वारा किया जाता है। नमक का सीजन अक्टूबर से जून के बीच होता है। नमक का सबसे ज्यादा उत्पादन मार्च और अप्रैल के दौरान होता है। ज्यादातर नमक का उत्पादन सिर्फ निजी क्षेत्र द्वारा किया जा रहा हैं जैसे- टाटा, अंकुर, सूर्य, तारा, निरमा, सेंधव नमक। इसके अलावा कई विदेशी कंपनियां भी हैं जो नमक को बनाती हैं। भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला टाटा नमक हैं।
Tags : गुजरात चीन सबसे बड़ा उत्पादक राज्य
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sabse Jyada Namak Kaha Paya Jata Hai