विश्व का सबसे बड़ा मंदिर कहां पर स्थित है?

(A) नेपाल
(B) भारत
(C) कंबोडिया
(D) थाइलैंड

hindu temple

Answer : कंबोडिया (Bhutan)

Explanation : विश्व का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर कंबोडिया में पर स्थित है। मीकांग नदी के किनारे सिमरिप शहर में बना इस मंदिर के​ शिखर की ऊंचाई 213 फीट है। यह करीब 162.6 हेक्टेयर यानी 401 एकड़ में फैला है। इसे मूल रूप से खमेर साम्राज्य में भगवान विष्णु का मंदिर के रूप में बनाया गया था। इसे यहां के राजा सूर्य वर्मन द्वितीय के द्वारा 12वीं सदी में बनवाया गया था। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यह मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल भी माना जाता है। अंकोरवाट मंदिर खमेर वास्तुकला की शास्त्रीय शैली का सबसे अच्छा और समृद्ध परिचय कराता है। इस मंदिर को मेरू पर्वत का रूप देते हुए बनाया गया है। हिंदू धर्म में मेरू पर्वत को भगवान ब्रह्मा सहित अनेक देवताओं का निवास स्थान माना जाता है। यूनेस्को ने सन् 1992 में हिंदू और बौद्ध धर्म की इस धरोहर अंकोरवाट को विश्व विरासत स्थल घोषित किया। सूत्रों के मुताबिक इस मंदिर के दर्शनों के लिए हर साल लगभग 2 मिलियन लोग आते हैं। बता दे भारत के तमिलनाडु स्थित त्रिची में बना श्रीरंगनाथ मंदिर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर है। यह विष्णु मंदिर है जो लगभग 155.9 एकड़ में फैला हुआ है। जबकि बन रहा राममंदिर तीसरे स्थान पर आयेगा, क्योंकि यह करीब 120 एकड़ में बन रहा है।
Tags : रोचक प्रश्नोत्तर
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishwa Ka Sabse Bada Mandir Kaha Par Sthit Hai