सबसे ठंडा फल कौन सा है?

Which is the Coldest Fruit

(A) खरबूज
(B) तरबूज
(C) बेल गिरी
(D) जामुन

Answer : बेल गिरी

सबसे ठंडा फल बेल पत्थर या बेल गिरी है। जब किसी व्यक्ति के लूह या गर्मी लग जाती है तो डॉक्टर भी बेल गिरी के फल का पानी बनाकर पीने के लिए बोलते है। बिल्व, बेल या बेलपत्थर, भारत में होने वाला एक फल का पेड़ है। इसे रोगों को नष्ट करने की क्षमता के कारण बेल को बिल्व कहा गया है। बेल के वृक्ष सारे भारत में, विशेषतः हिमालय की तराई में, सूखे पहाड़ी क्षेत्रों में 4000 फीट की ऊँचाई तक पाये जाते हैं। मध्य व दक्षिण भारत में बेल जंगल के रूप में फैला पाया जाता है। इसके पेड़ प्राकृतिक रूप से भारत के अलावा दक्षिणी नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार, पाकिस्तान, बांग्लादेश, वियतनाम, लाओस, कंबोडिया एवं थाईलैंड में उगते हैं।
Tags : कृषि प्रश्नोत्तरी रोचक प्रश्नोत्तर
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sabse Thanda Fal Kaun Sa Hai