विश्व की सबसे बुजुर्ग जीवित महिला कौन है 2023

question-mark

Answer : केन तनाका

विश्व की सबसे बुजुर्ग जीवित महिला मारिया ब्रान्यास मोरेरा है। जो स्पेन में रह रही हैं और वह 115 वर्ष की हैं। आपको बता दे कि जेरोन्टोलॉजी रिसर्च ग्रुप (Gerontology Research Group) 110 या उससे अधिक उम्र के लोगों का ब्योरा रखता है। इस संस्था के संस्थापक एल स्टीफन कोल्स (L. Stephen Coles) है और इसकी स्थापना वर्ष 1990 में अमेरिका में हुई थी। सनद रहे कि इससे पहले सिस्टर आंद्रे नामक महिला की 118 वर्ष में 18 जनवरी 2023 को निधन हुआ था। सिस्टर आंद्रे के नाम से मशहूर ल्यूसिल रैंडन का जन्म 11 फरवरी 1904 को दक्षिणी फ्रांस के एल्स शहर में हुआ था। सिस्टर आंद्रे जनवरी 2021 में अपने 117वें जन्मदिन से पहले कोरोना से संक्रमित हो गई थीं। संक्रमण से उनके उबरने की फ्रांस समेत दुनियाभर में चर्चा हुई। जब उनसे उनकी असाधारण लंबी उम्र के बारे में पूछा गया तो उन्होंने फ्रांसीसी मीडिया से कहा कि काम करते रहना आपको जीवंत बनाता है। मैंने 108 साल की उम्र तक काम किया। उन्हें रोजाना एक ग्लास शराब लेना और चॉकलेट खाना पसंद था।
Tags : रोचक प्रश्नोत्तर
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishwa Ki Sabse Bujurg Mahila