सच्चिदानंद सिन्हा के स्थान पर भारत की संविधान सभा का अध्यक्ष कौन बना?

(A) डॉ भीमराव अंबेडकर
(B) जवाहरलाल नेहरू
(C) राजेंद्र प्रसाद
(D) कृष्णामचारी

Answer : राजेंद्र प्रसाद

Explanation : सच्चिदानंद सिन्हा के स्थान पर भारत की संविधान सभा का अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद बने। 10 दिसंबर, 1946 को संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष पद हेतु नामांकन पत्र भरवाए गए थे, जिनमें से दो नामांकन पत्र नियमानुसार नहीं होने के कारण रद्द हो गए। अब केवल एक ही नाम डॉ. राजेंद्र प्रसाद शेष रह गया था। अगले दिन 11 दिसंबर, 1946 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को निर्विरोध रूप से संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। बता दे कि कैबिनेट मिशन योजना 1946 (तीन सदस्यीय आयोग) के तहत भारतीय संविधान सभा का निर्माण/गठन किया गया था। इस संविधान सभा के चुनाव जुलाई-अगस्त 1946 में हुये थे और इनका उद्देश्य भारत के संविधान का निर्माण करना था। भारतीय संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर, 1946 को नई दिल्ली में हुई थी। इस बैठक में डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को सभा का अंतरिम अस्थायी अध्यक्ष बनाया गया था।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sachchidanand Sinha Ke Sthan Par Bharat Ki Samvidhan Sabha Ka Adhyaksh Kaun Bana