समुद्रगुप्त के विजयों का उल्लेख किसमें मिलता है?
(A) मथुरा शिलालेख में
(B) गिरनार अभिलेख में
(C) ऐहोल अभिलेख में
(D) इलाहाबाद अभिलेख में
Answer : इलाहाबाद अभिलेख में
Explanation : समुद्रगुप्त के विजयों का उल्लेख इलाहाबाद अभिलेख में मिलता है। चंद्रगुप्त प्रथम के बाद समुद्रगुप्त शासक बना। राज्य पर अपना निर्विवाद अधिकार स्थापित करने के बाद समुद्रगुप्त ने विजय अभियान प्रारम्भ किया। उसके विजयों के बारे में जानकारी का प्रथम स्रोत हरिषेण द्वारा रचित प्रयाग (इलाहाबाद) स्तम्भलेख है। जो चंपू शैली में लिखा गया है।
....और आगे पढ़ें
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams