संघ सूची में कुल कितने विषय हैं?

(A) 52 विषय
(B) 95 विषय
(C) 100 विषय
(D) 125 विषय

Answer : 100 विषय

Explanation : संघ सूची में कुल 100 विषय हैं। भारत में केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकार संविधान द्वारा निश्चित किए गए हैं। चूँकि भारत राज्यों का संघ है। इसलिए संघ और राज्य के काम बँटे हुए हैं। संघ (केंद्र) सरकार जो कानून बनाती है वह पूरे देश के लिए बनाती है। वह ऐसे मामलों (विषयों) पर कानून बनाती है जो किसी एक राज्य के लिए न होकर सभी राज्यों के लिए होते हैं। भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची में केंद्र एवं राज्य की शक्तियों के बँटवारे से संबंधित तीन सूची दी गई है : 1. संघ सूची 2. राज्य सूची और 3. समवर्ती सूची।

संविधान में केंद्र सरकार से संबंध रखने वाले विषय केंद्र सूची (Union List) में दिये गये हैं- इस सूची में इस समय 100 विषय हैं (मूलतः 97) जैसे- रेलवे, जल परिवहन, वायु परिवहन, राष्ट्रीय राजमार्ग, बैंक, विदेशी मामले, स्मारक, रक्षा, दूरसंचार डाक एवं तार, सीमा शुल्क, अंतर्राष्ट्रीय संधि, सेना, परमाणु ऊर्जा नागरिकता मदा भारतीय रिजर्व बैंक आदि। सनद रहे कि राज्य सूची में 61 विषय और समवर्ती सूची में 52 विषय है। इसके अलावा केंद्र एवं राज्यों के मध्य विवाद को सुलझाने के लिए मुख्यतः चार आयोग गठित किये गये, जो इस प्रकार हैं– प्रशासनिक सुधार आयोग, राजमन्नार आयोग, भगवान सहाय समिति एवं सरकारिया आयोग।
Tags : संघ सूची
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sangh Suchi Mein Kul Kitne Vishay Hain