समवर्ती सूची में कुल कितने विषय हैं?

(A) 25 विषय
(B) 52 विषय
(C) 61 विषय
(D) 100 विषय

Answer : 52 विषय

Explanation : समवर्ती सूची में कुल 52 विषय हैं। प्रारंभ में इसमें 47 विषय शामिल थे। भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची में केंद्र एवं राज्य की शक्तियों के बँटवारे से संबंधित तीन सूची दी गई है : 1. संघ सूची 2. राज्य सूची और 3. समवर्ती सूची। कुछ ऐसे भी विषय हैं जिन पर केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही कानून बना सकते हैं। इन्हें समवर्ती सूची के अन्तर्गत रखा गया है। इसमें इस समय 52 विषय (मूलतः 47 विषय) है। यदि किसी कानून के विषय समान होने मतभेद होने पर केंद्र सरकार के द्वारा बनाया गया कानून सर्वमान्य होगा – जैसे चिकित्सा, व्यवसाय, विवाह, मीडिया, किताबें, शिक्षा, उद्योग, बिजली. परिवार. धार्मिक संस्थाएँ. परिवार नियोजन आदि। बता दे कि संविधान के 42वें संशोधन (1976) के द्वारा वन, शिक्षा, जनसंख्या नियंत्रण, परिवार नियोजन, बाट तथा माप, जानवर तथा पक्षियों की सुरक्षा आदि विषय को समवर्ती सूची में शामिल कर दिया गया है।

सनद रहे कि संघ सूची में 100 विषय और राज्य सूची 61 विषय है। इसके अलावा केंद्र एवं राज्यों के मध्य विवाद को सुलझाने के लिए मुख्यतः चार आयोग गठित किये गये, जो इस प्रकार हैं– प्रशासनिक सुधार आयोग, राजमन्नार आयोग, भगवान सहाय समिति एवं सरकारिया आयोग।
Tags : राज्य सूची समवर्ती सूची
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Samvarti Suchi Mein Kul Kitne Vishay Hai