संत दादू दयाल का जन्म कब हुआ?

(A) वर्ष 1544 में
(B) वर्ष 1555 में
(C) वर्ष 1564 में
(D) वर्ष 1603 में

Question Asked : NDA Exam 2019

Answer : वर्ष 1544 में

Explanation : संत दादू दयाल का जन्म र्ष 1544 में हुआ और मृत्यु 1603 ई. में हुई थी। हिन्दी के भक्तिकाल में ज्ञानाश्रयी शाखा के प्रमुख सन्त कवि थे। इन्होंने एक निगुर्णवादी संप्रदाय की स्थापना की, जो दादूपंथ के नाम से ज्ञात हैं। पूर्व में दादूदयाल का नाम महा​बलि था, पत्नी की मृत्यु के बाद ये संन्यासी बन गए अधिकांशतया ये सांभर व आमेर में रहने लगे। उन्होंने अपना अधिकांश जीवन राजपूताना में व्यतीत किया एवं हिन्दू और इस्लाम धर्म में समन्वय स्थापित करने के लिए अनेक पदों की रचना की। फतेहपुर सीकरी में अकबर से भेंट के बाद दादूदयाल भक्ति का प्रचार-प्रसार करने लगे, राजस्थान में ये नदाना या नारायण गांव में रहने लगे, 1603 में वही पर इन्होंने अपनी देह का त्याग किया। दादू दयाल के 52 शिष्य थे। इनमें से रज्जब, सुदंरदास, जनगोपाल प्रमुख थे जिन्होंने अपने गुरु की शिक्षाएं जन-जन तक फैलाई इनकी शिक्षाएं दादुवाणी में संग्रहित हैं।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sant Dadu Dayal Ka Janm Kab Hua