संथाल विद्रोह किस वर्ष हुआ था?

(A) 1950 ई.
(B) 1755 ई.
(C) 1855 ई.
(D) 1760 ई.

Answer : 1855 ई.

संथाल विद्रोह वर्ष 1855 में हुआ था। भागलपुर एवं राजमहल के संथाल आदिवासियों ने जमींदारों, साहूकारों के अत्याचार एवं भूमिकर अधिकारियों के दमनात्मक व्यवहार के प्रति विद्रोह किया। विद्रोह के परिणामस्वरूप विद्रोहियों ने संथाल परगना गठित करने की मांग उठाई थी। संथाल विद्रोह भगनिडीह नामक गांव से शुरु किया गया था। सिद्धु तथा कान्हू इस विद्रोह के प्रमुख नेता थे। इसमें उनके दो भाई चांद और भैरव तथा दो बहनें फूलो और झानो ने भी सहयोग दिया था। विद्रोह के पश्चात् अंग्रेजी सरकार ने 1855 ई. में संथाल क्षेत्र को पृथक् नॉन रेग्युलेशन जिला घोषित किया था इसका नाम संथाल परगना रखा। प्रशासन हेतु मांझी प्रथा को मान्यता दी गई।
Tags : आधुनिक इतिहास इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Santhal Vidroh Kis Varsh Hua Tha