शैल गैस के संसाधन कहां पाए जाते है?

(A) कैम्बे बेसिन
(B) कावेरी बेसिन
(C) कृष्णा-गोदावरी बेसिन
(D) उपयुक्त सभी में

Answer : उपयुक्त सभी में

Explanation : शैल गैस के संसाधन कैम्बे बेसिन, कावेरी बेसिन एवं कृष्णा-गोदावरी बेसिन में पाए जाते हैं। भारत में गोंडवाना शैलों में शैल गैस का वृहत्तम विस्तार पाया जाता है। शैल गैस (Shale gas) एक तरह की प्राकृतिक गैस है, जो अवसादी चट्टानी संरचनाओं में पाई जाती है। भारत में 47 ट्रिलियन क्यूबिक फीट (टी एफ सी) शैल गैस का भंडार स्थित है। शैल गैस बालू एवं चूना पत्थर जैसी चट्टानों से पैदा होती है। इन पर दबाव पड़ने से शैल गैस उत्पन्न होती है, जोकि तरल प्राकृतिक गैस की तुलना में स्वच्छ और सस्ती होती है। भारत में दामोदर बेसिन, बंगाल बेसिन, विंध्य बेसिन इसके विस्तार क्षेत्र हैं। भारत देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भी इसके बड़े भंडार होने के आसार जताए जा रहे हैं। शैल स्तर की भू-रासायनिक और भौतिक विशेषताओं का विश्लेषण कर शैल गैस की अन्य संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। सर्वेक्षणों के अनुसार भारत में शैल गैस उत्पादन की इतनी क्षमता है कि यह विश्व की कुल तेल उत्पादन के 12 प्रतिशत तक पहुँच सकती है। विगत वर्षों में यूएसए में तेल की कीमतों में गिरावट का कारण, शैल गैस के प्रयोग को माना गया।
Tags : भारत का भूगोल भूगोल प्रश्नोत्तरी
Related Questions
Web Title : Shale Gas Ke Sansadhan Kaha Paye Jate Hai