शिक्षा के माध्यम के रूप में अंग्रेजी की वकालत किसने की थी?

(A) लॉर्ड मैकाले
(B) लॉर्ड डलहौजी
(C) चार्ल्स वुड
(D) लॉर्ड कर्जन

Question Asked : UPPSC 1992

Answer : लॉर्ड मैकाले

शिक्षा के माध्यम के रूप में अंग्रेजी की वकालत लॉर्ड मैकाले ने की थी। उन्होंने अपने 1835 के शिक्षा पत्र में शिक्षा के माध्यम के रूप में अंग्रेजी व पाश्चात्य शिक्षा की वकालत की थी। उसने कहा था कि 'भारतीय साहित्य यूरोप की एक अलमारी के लायक भी नहीं है।' लॉर्ड मैकाले, जिसका पूरा नाम 'थॉमस बैबिंगटन मैकाले' था, प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवि, निबन्धकार, इतिहासकार तथा राजनीतिज्ञ था। मैकाले का जन्म 25 अक्टूबर, 1800 ई. में हुआ था और मृत्यु 28 दिसम्बर, 1859 ई. में हुई थी। भारतीय दंड विधान से सम्बन्धित प्रसिद्ध ग्रंथ 'दी इंडियन पीनल कोड' की लगभग सभी पांडुलिपि इसी ने तैयार की थी।
Tags : आधुनिक इतिहास आधुनिक भारत इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Shiksha Ke Madhyam Ke Roop Mein Angreji Ki Vakalat Kisne Ki Thi