श्रीमद् भागवत में कितने श्लोक हैं?

(A) 15 हजार श्लोक
(B) 18 हजार श्लोक
(C) 20 हजार श्लोक
(D) 21 हजार श्लोक

Answer : 18 हजार श्लोक

Explanation : श्रीमद् भागवत में 18 हजार श्लोक, 335 अध्याय व 12 स्कंध हैं। इनमें भगवान की लीलाओं का वर्णन ललित भाषा में है। हिंदुओं के अठारह पुराणों में भागवत सबसे महत्वपूर्ण पुराण है। गणना में भागवत आठवें पुराण के तौर पर गिना जाता है। आजकल 'भागवत' नाम से दो पुराण प्रचलित हैं देवीभागवत और श्रीमद्भागवत या भागवत पुराण। इनमें किसे प्रथम और किसे अन्य समझा जाए, यह स्पष्ट होते हए भी इस विषय पर एक राय नहीं है। विविध तरह से समीक्षा करने से यही लगता है कि श्रीमदभागवत को ही पुराण मानना चाहिए और देवीभागवत को उपपुराण। श्रीमद्भागवत, देवीभागवत के विषय में चुप है, परंतु देवीभागवत, भागवत की गणना उपपुराणों में करता है। भागवत में भारत की महिमा के बारे में लिखे आठों श्लोक देवीभागवत में एक ही क्रम में लिखे हैं। भागवत भक्ति और अध्यात्म का समन्वय प्रतिपादित करता है। इसके अलावा भागवत निगमकल्पतरु का फल माना जाता है। भागवत विद्वत्ता की कसौटी है और इसी कारण टीका ग्रंथ की दृष्टि से भी यह अतुलनीय है। कहा भी गया है 'विद्यावतां भागवते परीक्षा'। विभिन्न वैष्णव संप्रदाय के विद्वानों ने अपने मत की पुष्टि के लिए भागवत के ऊपर व्याख्याएं लिखी हैं।
Tags : हिंदू धर्म
Related Questions
Web Title : Shrimad Bhagwat Mein Kitne Shlok Hai