साइमन कमीशन भारत किस वर्ष आया?

(A) 1927 में
(B) 1928 में
(C) 1929 में
(D) 1931 में

Question Asked : UPPSC 1996

Answer : 1928 में

साइमन कमीशन भारत वर्ष 1928 में आया। भारत शासन अधिनियम, 1919 में 10 वर्ष पर उसकी समीक्षा का प्रावधान था किंतु 1929 में ब्रिटेन में चुनाव होने के कारण सरकार ने 8 नवंबर, 1927 ई. को ही इसकी घोषणा कर दी। साइमन कमीशन में ब्रिटिश संसद के सात सदस्य सम्मिलित थे, इनमें 'हाउस ऑफ कामन्स' में लिबरन पार्टी के साइमन अध्यक्ष बनाए गए। 3 फरवरी, 1928 ई. को जिस दिन साइमन कमीशन बंबई पहुंचा उस दिन देशव्यापी हड़ताल आयोजित की गई। साइमन कमीशन के समक्ष यह काम था कि ब्रिटिश भारतीय प्रांतों में पता लगाए कि सरकार कैसे चल रही है, प्रतिनिधि संस्थां कहां तक ठीक कार्य कर रही हैं, शिक्षा की कहां तक बढ़ोत्तरी हुई है, आदि। 1928 ई. तथा 1929 ई. में साइमन कमीशन ने भारत का दो बार दौरा किया। कमीशन ने मई, 1930 ई. को अपनी रिपोर्ट प्रकाशित की।
Tags : आधुनिक इतिहास आधुनिक भारत इतिहास प्रश्नोत्तरी स्वतंत्रता आंदोलन
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Simon Commission Bharat Kis Varsh Aaya