दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की मुद्रा क्या है?

What is the currency of South Africa

(A) इराकी दिनार
(B) ईरानी रियाल
(C) दक्षिण अफ्रीकी रेंड
(D) उज़्बेकी सोम

Answer : दक्षिण अफ्रीकी रेंड (South African Rand)

दक्षिण अफ्रीका की मुद्रा दक्षिण अफ्रीकी रेंड (South African Rand) है। दक्षिण अफ्रीका के मूल निवासी खोइसान (होट्टेनटोट/बुशमैन) लोग थे, बाद में बण्टु लोग वर्ष 1000 और 1100 में यहां आये। यह वर्ष 1961 में गणतंत्र बना। इसने ब्रिटिश राष्ट्रमंडल का सदस्यता वर्ष 1961 में त्याग दी थी। वर्ष 1994 में यह पुन: राष्ट्रमंडल का सदस्य बना। दक्षिण अफ्रीका में पहली बार गैर-नस्लीय आधार पर 27 अप्रैल, 1994 को लोकतांत्रिक चुनाव हुए। इन चुनावों में अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस को ऐतिहासिक विजय मिली और राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के नेतृत्व में पहली बार सरकार की स्थापना हुई।
Tags : अर्थव्यवस्था प्रश्नोत्तरी जनसंख्या
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : South Africa Ki Mudra Kya Hai