थाईलैंड (Thailand) की मुद्रा क्या है?

What is the currency of Thailand

(A) थाई बाहत
(B) आटारी रियाल
(C) अरमेनियाई दरम
(D) इंडोनेशिया रुपया

Answer : थाई बाहत (Thai Baht)

थाईलैंड की मुद्रा थाई बाहत (Thai Baht) है। थाईलैंड को वर्ष 1939 तक स्याम के नाम से जाना जाता था। द्वितीय विश्व युद्ध में इसे जापान द्वारा अधिकृत किया गया था। वर्ष 1960 के बाद इसने आर्थिक तथा सामाजिक प्रगति के नये आयाम तय किये हैं। इसके पूर्व में कंबोडिया, पश्चिम में म्यांमार तथा अंडमान सागर तथा दक्षिण में मलय प्रायद्वीप है। वर्ष 1948 में इसका नाम थाईलैंड पड़ा। थाइलैंड का तैरता हुआ बाजार और हाथी पोलो बहुत ही लोकप्रिय है। यहां की ऐतिहासिक शहर अयुध्या का नामकरण भारत के पवित्र शहर अयोध्या के नाम पर हुआ है। अयुध्या के अलावा 4 अन्य स्थानों सुखेथाय तथा संबद्ध शहर, बान चियांग पुरातात्विक स्थल, थुंगाई-हुअई खा खैंग वन्यजीव अभयारण्य, दांग फायायेन-खाओ याई वन परिसर को यूनेस्को के विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है। यह दक्षिण पूर्व एशिया का एकमात्र ऐसा देश है जो कभी भी यूरोपीय शक्तियों का उपनिवेश नहीं रहा।
Tags : अर्थव्यवस्था प्रश्नोत्तरी जनसंख्या
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Thailand Ki Mudra Kya Hai 2