स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है किसने कहा?

(A) बाल गंगाधर तिलक
(B) गोपाल कृष्ण गोखले
(C) जवाहर लाल नेहरू
(D) सुभाष चंद्र बोस

Question Asked : UPPSC 2005

Answer : बाल गंगाधर तिलक

'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मै इसे लेकर ही रहूंगा' यह भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के जनक कहे जाने वाले लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने कहा था। वर्ष 1916 में लखनऊ में हुए कांग्रेस के अधिवेशन में तिलक ने स्वराज्य की स्पष्ट मांग करते हुए कहा कि स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और इसे मैं लेकर रहूंगा। 1908 में तिलक ने अपने पत्र केसरी में देश का दुर्भाग्य नाम से एक शीर्षक लिखा जिसमें सरकार की गलत नीतियों पर प्रकाश डाला गया था। तिलक एक महान स्वतंत्रता सेनानी, बेहतर समाज सुधारक, एक आदर्शवादी राष्ट्रीय नेता, प्रख्यात वकील, प्रसिद्ध लेखक और महान विचारक होने के साथ-साथ भारतीय इतिहास, हिन्दू धर्म, संस्कृत, खगोल विज्ञान, गणित आदि विषयों के ज्ञाता भी थे। अर्थात लोकमान्य तिलक (Lokmanya Tilak) एक बहुमुखी प्रतिभा के व्यक्ति थे और कांग्रेस की उग्र विचारधारा के प्रवर्तक थे। उन्हें आधुनिक भारत का वास्तुकार भी कहा जाता है।
Tags : आधुनिक इतिहास आधुनिक भारत इतिहास प्रश्नोत्तरी स्वतंत्रता आंदोलन
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Swaraj Mera Janmasiddh Adhikar Hai Kisne Kaha