तानसेन का मकबरा कहां स्थित है?

(A) आगरा में
(B) ग्वालियर में
(C) झांसी में
(D) जयपुर मे

Question Asked : [UP Lower (Pre) 2003-04]

Answer : ग्वालियर में

संगीत सम्राट तानसेन का जन्म ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में हुआ था। इसके संगीत का प्रशंसक होने के नाते अकबर ने इसे अपने नौ रत्नों में शामिल किया। इनके समय में 'ध्रुपद' गायन शैली का विकास हुआ। अकबर ने तानसेन को 'कंठाभरणवाणीविलास' की उपाधि से सम्मानित किया। तानसेन की प्रमुख राग थी – मियां की टोड़ी, मियां की मल्हार, मियां की सारंग, दरबारी कान्हड़ा आदि। इनका मकबरा ग्वालियर में स्थित है। संभवत: इसने इस्लाम धर्म को स्वीकार किया था।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Tansen Ka Maqbara Kaha Sthit Hai