ठंडा लोहा किसकी रचना है?

(A) गिरजा कुमार माथुर
(B) धर्मवीर भारती
(C) दुष्यन्त कुमार
(D) जैनेन्द्र कुमार

Answer : धर्मवीर भारती

Explanation : ठंडा लोहा धर्मवीर भारती की रचना है। इनकी अन्य प्रमुख रचनाएँ हैं-अंधायुग, सात गीत वर्ष, कनुप्रिया, सपना अभी भी, गुनाहों का देवता, सूरज का सातवाँ घोड़ा, चाँद और टूटे हुए लोग, बन्द गली का आखिरी मकान आदि। डा. धर्मवीर भारती को पद्मश्री (1972), भारत भारती सम्मान (1989), महाराष्ट्र गौरव (1990), व्यास सम्मान (1994) के अतिरिक्त और भी अनेकानेक सम्मान प्राप्त हुए। लोकप्रिय साप्ताहिक पत्रिका धर्मयुग के सम्पादक भी रहे है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Thanda Loha Kiski Rachna Hai