उदयगिरि की गुफा किस राज्य में है?

(A) बिहार
(B) मध्य प्रदेश
(C) उत्तर प्रदेश
(D) केरल

Question Asked : MPPSC 2016

Answer : मध्य प्रदेश

Explanation : उदयगिरि की गुफाएँ मध्य प्रदेश राज्य के विदिशा जिले में स्थित है। ये गुफाएं विदिशा से 6 किमी दूर बेतवा और वैस नदी के बीच में स्थित है। विदिशा जिले में भेलसा के समीप अराल में पत्थरों को खोदकर उदयगिरि की 20 गुफाओं का निर्माण गुप्त साम्राज्य के दौरान चंद्रगुप्त द्वितीय के शासन काल में किया गया। उदयगिरि की पहाड़ियों के पूर्वी ताल को खोदकर तराशी गई इन गुफाओं में चौथी से पाँचवी शताब्दी की गुप्तकाल की कलाकृतियाँ विद्यमान है। इन 20 गुफाओं में जैन गुफा, वाराह गुफा, शैव धर्म से संबंधित तवा गुफा, अमृत गुफा आदि प्रमुख है। इस गुफा में पाए जाने वाली अधिकांश मूर्ति भगवान शिव और उनके अवतार को समर्पित है। गुफा में भगवान विष्णु के लेटे हुए मुद्रा में एक प्रतिमा है। पत्थरों को काट कर बनाई ये गुफाएं गुप्त काल के कारीगरों के कौशल और कल्पनाशीलता का जीता जागता उदाहरण है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Udaygiri Ki Gufayen Kis Rajya Me Hai