उज्जैन में कौन सी नदी बहती है?

(A) गोदावरी नदी
(B) क्षिप्रा नदी या शिप्रा नदी
(C) कृष्णा नदी
(D) महानदी

Question Asked : UPPSC 1992

Answer : क्षिप्रा नदी या शिप्रा नदी

उज्जैन में क्षिप्रा नदी या शिप्रा नदी बहती है। क्षिप्रा वास्तव में चंबल नदी की सहायक नदी है और भारत की पवित्र नदियों में एक है। उज्जैन में कुंभ का मेला इसी नदी के किनारे लगता है। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वरम् भी यहां ही है। यह इंदौर एवं देवास के मध्य क्षिप्रा नामक स्थान से निकलती है जो 196 किलोमीटर बहने के बाद चंबल में मिल जाती है।

मध्य प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर उज्जैन क्षिप्रा नदी या शिप्रा नदी के किनारे पर बसा है। इसके प्राचीन नाम अवन्तिका, उज्जयनी, कनकश्रन्गा आदि है। यह प्राचीन शहर कभी विक्रमादित्य के राज्य की राजधानी थी। जिसे कालिदास की नगरी नाम से भी जाना जाता है। देश भर में चार स्थानों पर कुंभ का आयोजन किया जाता है। प्रयाग, नासिक, हरिद्धार और उज्जैन में लगने वाले कुंभ मेलों के उज्जैन में आयोजित आस्था के इस पर्व को सिंहस्थ के नाम से पुकारा जाता है। उज्जैन में मेष राशि में सूर्य और सिंह राशि में गुरु के आने पर यहाँ महाकुंभ मेले का आयोजन किया जाता है, जिसे सिहस्थ के नाम से देशभर में पुकारा जाता है। इस तरह यहां हर 12 साल बाद महाकुंभ मेला लगता है। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में एक महाकाल इस नगरी में स्थित है। उज्जैन मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर से 45 किमी दूरी पर स्थित है।
Tags : उज्जैन नदी भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ujjain Mein Kaun Si Nadi Behti Hai