ऊसरी भूमि के स्वामी कौन थे?

(A) तुर्की मुस्लिम
(B) भारतीय मुस्लिम
(C) हिंदू राज
(D) हिेंदू सामंत

Question Asked : [UPPCS (Pre) GS Ist History 2001]

Answer : तुर्की मुस्लिम

सल्तनत काल में ऊसरी भूमि के स्वामी तुर्की मुसलमान थे, जिनसे कृषि उत्पादन पर उस्त्र नामक कर लिया जाता था। उस्त्र मुसलमानों से लिया जाने वाला भूमिकर था। जिस भूमि पर प्राकृतिक साधनों से सिंचाई होती थी वहां से पैदावार का 10% भाग और जिस भूमि पर मनुष्कृत साधनों से सिंचाई होती थी वहां से पैदावार का 5% भाग भूमि कर के रूप में लिया जाता है। उपर्युक्त कर के अतिरिक्त मुसलमानों से वस्तु के मूल्य का 2–1/2 व्यापारिक कर लिया जाता था। घोड़ों पर 5% कर थ। अलाउद्दीन खिलजी ने मकान कर और चारागाह कर भी लगाए और फिरोज तुगलक ने राज्य के सिंचाई साधनों से लाभ प्राप्त करने वाली भूमि से उसकी पैदावार ने राज्य के सिंचाई साधनों से लाभ प्राप्त करने वाली भूमि से उसकी पैदावार का 10% सिंचाई कर के रूप में लिया था। इसके अतिरिक्त मुद्रा की ढलाई, लावारिस संपत्ति तथा अमीरों और प्रांतीय सूबेदारों द्वारा दी गयी वार्षिक भेटें भी सुलतान के आय के साधन थे।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Usari Bhumi Ke Swami Kaun The