विक्टोरिया झील किस महाद्वीप में स्थित है?

(A) औका
(B) एशिया
(C) ऑस्ट्रेलिया
(D) यूरोप

Question Asked : Uttar Pradesh Vidhan Shabha Exam 2021

Answer : औका

Explanation : विक्टोरिया झील औका महाद्वीप में स्थित है। यह अफ्रीका की सबसे बड़ी झील है जो केन्या, तंजानिया और युगांडा में विस्तृत है, जबकि इसका प्रसार क्षेत्र बुरुंडी और रवांडा के कुछ हिस्सों तक विस्तृत है। यह विश्व की मीठे पानी की दूसरी सबसे बड़ी झील (प्रथम स्थान पर सुपीरियर झील) है। इसके साथ ही यह क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व की तीसरी सबसे बड़ी झील है (प्रथम और द्वितीय स्थान पर क्रमशः कैस्पियन सागर और सुपीरियर झील हैं)। यह श्वेत नील नदी का उदगम स्रोत भी है। यह विश्व की सबसे बड़ी उष्णकटिबंधीय झील भी है। विक्टोरिया झील अपने उच्च स्तर के अद्वितीय जैव विविधता के लिये जानी जाती है। जिसका बेसिन मत्स्यपालन, जंगलों, आर्द्रभूमियों और रेंजलैंड सहित विशाल प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न है, जो स्थानीय समुदायों को भोजन और स्वच्छ पानी तथा उन्हें आजीविका प्रदान करने में मदद करते हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Victoria Jheel Kis Mahadeep Mein Sthit Hai