विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?

(A) यूरोप
(B) ‎ऑस्ट्रेलिया
(C) अंटार्कटिका
(D) अफ्रीका

Answer : अफ्रीका

Explanation : विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप अफ्रीका है। विश्व के सात महाद्वीपों (7 Continents) में एशिया (Asia), अफ्रीका (Africa), उत्तरी अमेरिका (North America), दक्षिणी अमेरिका (South America), अंटार्कटिका (Antarctica), यूरोप (Europe) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) है। विश्व के कुल क्षेत्रफल के लगभग 20.2% भाग पर अफ्रीका महाद्वीप फैला है। यह एकमात्र महाद्वीप है जिससे होकर विषुवत वृत्त, कर्क वृत्त और मकर वृत्त गुजरते हैं। यहाँ केवल 10% भूमि ही कृषि योग्य है, जबकि हीरा और सोना उत्पादन में अफ्रीका सबसे आगे है। विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान किम्बरले इसी महाद्वीप पर स्थित है। अफ्रीका में सबसे बड़ा देश अल्जीरिया है और सबसे छोटा देश मेओटी है। इसके अलावा विश्व की सबसे लंबी नदी विक्टोरिया झील से ही निकलती है।
Tags : अफ्रीका भूगोल प्रश्नोत्तरी विश्व का भूगोल
Related Questions
Web Title : Vishwa Ka Doosra Sabse Bada Mahadweep Kaun Sa Hai