विश्व का सबसे बड़ा संविधान किस देश का है?

(A) अमेरिका
(B) भारत
(C) फ्रांस
(D) इजरायल

Answer : भारत

विश्व का सबसे बड़ा संविधान भारत का है। जबकि अमेरिकी संविधान सबसे छोटा संविधान है। मूल संविधान में कुल 395 अनुच्छेद तथा 8 अनुसूचियां थीं, जो कि 22 भागों में विभक्त थीं। इसके बाद प्रथम संशोधन, 1951 से 9वीं अनूसूची, 42वें संशोधन, 1976 से भाग 4क और 14क, 52वें संशोधन, 1985 से 10वीं अनुसूची, 73वें संशोधन, 1992 से भाग 9 और 11वीं अनुसूची तथा 74वें संशोधन, 1992 से भाग 9क और 12वीं, अनुसूची जोड़ी गई। इस प्रकार आज हमारे संविधान में कुल 440 से अधिक अनुच्छेद (किंतु संख्यात्मक दृष्टि से 395 अनुच्छेद ही हैं) तथा 12 अनुसूचियां हैं जो 25 भागों में विभाजित हैं। बता दे कि भारत के संविधान का निर्माण एक विशेष समय पर विशेष संविधान सभा के द्वारा किया गया और इस संविधान की अधिकांश बातें लिखित रूप में हैं। यह अमेरिका, फ्रांस, रूस, आस्ट्रेलिया के संविधानों की तरह लिखित है, न कि ब्रिटेन या इजरायल के संविधान की तरह अलिखित।
Tags : भारत का संविधान
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishwa Ka Sabse Bada Samvidhan Kis Desh Ka Hai