विश्व में सर्वप्रथम महिलाओं को मत देने का अधिकार किस देश में मिला?

(A) भारत
(B) अमेरिका
(C) नॉर्वे
(D) न्यूजीलैंड

Question Asked : UPPSC 2012

Answer : न्यूजीलैंड

विश्व में सर्वप्रथम महिलाओं को मत देने का अधिकार न्यूजीलैंड देश में मिला। न्यूजीलैंड सरकार की एक आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 28 नवंबर, 1893 को न्यूजीलैंड ने महिलाओं को पहली बार मतदान करने का अधिकार दिया था। इसके बाद धीरे-धीरे दूसरे देशों ने भी इस रास्ते को अपनाया। न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 1902 में महिलाओं को ऐसे अधिकार दिए। उसके बाद फिनलैंड ने 1906 में इसकी शुरुआत की, जबकि नॉर्वे ने 1913 में महिलाओं को मताधिकार दिए। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि अमेरिका जैसे देश में भी पहले महिलाओं को वोटिंग करने का अधिकार नहीं था, वहां 1919 में ऐसा कानून लागू किया गया।
Tags : न्यूजीलैंड भारतीय राजव्यवस्था राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishwa Mein Sarvapratham Mahilaon Ko Mat Dene Ka Adhikar Kis Desh Mein Mila