69वां संविधान संशोधन कब हुआ?

(A) 1981 में
(B) 1985 में
(C) 1989 में
(D) 1991 में

Answer : 1991 में

Explanation : 69वां संविधान संशोधन 1991 में हुआ था। इस अधिनियम द्वारा अनुच्छेद 239AA और 239AB जोड़कर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को संघ राज्य क्षेत्र की श्रेणी में कायम रखते हुए इसके लिए एक विधानसभा (70 सदस्य) और उसके प्रति उत्तरदायी मंत्रिपरिषद (07 सदस्य) की स्थापना का प्रावधान किया गया। दिल्ली संघ राज्य क्षेत्र को राष्ट्रीय राजधानी राज्य क्षेत्र तथा उसके प्रशासक को उपराज्यपाल कहा गया। प्रथम संविधान संशोधन 1951 में पारित किया गया। भारतीय संविधान में संशोधन की प्रक्रिया दक्षिण अफ्रीका के संविधान से लिया गया है। भारतीय संविधान के भाग-20 के अंतर्गत अनुच्छेद 368 में संविधान संशोधन की प्रक्रिया का वर्णन किया गया है।
Tags : संविधान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 69va Samvidhan Sanshodhan Kab Hua