कामरूप में वैष्णव धर्म को लोकप्रिय बनाया?

(A) चैतन्य ने
(B) निम्बार्क ने
(C) रामानंद ने
(D) शंकरदेव ने

Question Asked : [UPPCS (Pre) GS 2002]

Answer : शंकरदेव ने

कामरूप (असम) में वैष्णव धर्म को लोकप्रिय बनाने वाले शंकरदेव थे। इनका समय 1449-1568 ई. तक था। इनका संदेश विष्णु या उनके अवतार कृष्ण के प्रति भक्ति पर केंद्रित था। एकेश्वरवाद इनकी शिक्षाओं का सार था। इनके द्वारा स्थापित संप्रदाय एक शरण संप्रदाय के रूप में प्रसिद्ध हुआ। शंकरदेव मूर्तिपूजा और कर्मकांड दोनों के विरोधी थे। वे अकेले कृष्णमार्गी वैष्णव संत थे, जो मूर्ति के रूप में कृष्ण की पूजा के विरोधी थे। असम के महानतम वैष्णव संत होने के कारण, ये असम के चैतन्य के रूप में प्रसिद्ध हैं निम्बार्काचार्य ने द्वैतवाद की स्थापना की। रामानंद उत्तर भारत के प्रथम महान भक्तिकालीन संत थे। चैतन्य कृष्ण भक्ति संप्रदाय के एक महान संत और गौड़ीय धर्म के संस्थापक थे।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kamrup Mein Vaishnav Dharm Ko Lokapriya Banaya