हिंद महासागर तटीय क्षेत्रीय सहयोग संगठन की स्थापना कब हुई?

(A) 1 जनवरी, 1995
(B) 5 मार्च, 1997
(C) 6 जून, 2003
(D) 10 जून, 2015

Answer : 5 मार्च, 1997

Explanation : हिंद महासागर तटीय क्षेत्रीय सहयोग संगठन की स्थापना 5 मार्च, 1997 को मॉरीशस की राजधानी पोर्टलुई में हुई थी। इसकी वर्तमान सदस्य संख्या 21 हैं। इसके सदस्य देश हैं–भारत, ऑस्‍ट्रेलिया, ईरान, इंडो‍नेशिया, थाईलैंड, बांग्‍लादेश, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, मोजाम्बिक, केन्‍या, श्रीलंका, तंजानिया, सिंगापुर, मॉरीशस, मेडागास्कर, संयुक्‍त अरब अमीरात, यमन, सेशेल्‍स, सोमालिया, कोमरॉस और ओमान। इसका उद्देश्‍य हिंद महासागर क्षेत्र के देशों में सहयोग बढ़ाने और सतत् विकास के लिये मिलकर प्रयास करना है। यह संगठन तीन महाद्वीपों – एशिया, अफ्रीका व ऑस्ट्रेलिया के मध्य परस्पर आर्थिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देगा। ज्ञातव्य है कि इस संगठन का प्रारंभिक नाम M-7 था। ध्यातव्य है कि इसका पहला सम्मेलन 5-7 मार्च, 2017 को इंडोनेशिया के जकार्ता शहर में संपन्न हुआ था।
Tags : अन्तर्राष्ट्रीय संगठन हिंद महासागर परिधि संघ
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Hind Mahasagar Tatiya Kshetriya Sahyog Sangathan Ki Sthapana Kab Hui