G20 शिखर सम्मेलन 2023 में कब और कहां होगा?

(A) 19-20 फरवरी 2023 को नई दिल्ली में
(B) 9-10 सितंबर 2023 को ब्राजील में
(C) 19-20 फरवरी 2023 को अमेरिका में
(D) 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में

Answer : 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में

Explanation : G20 शिखर सम्मेलन 2023 में 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होगा। वर्ष 2022 में सम्मेलन के समापन समारोह में वर्ष 2023 की G20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता भारत को सौंपी गई थी। जिसके साथ ही भारत को दिसंबर, 2022 से 18वें G20 की अध्यक्षता मिल गई थी। भारत एक वर्ष के लिए इसका अध्यक्ष होगा। भारत में वर्ष 2023 में G20 का शिखर सम्मेलन 'वसुधैव कुटुम्बकम' की थीम के साथ आयोजन किया जाएगा। इसमें अतिथि देश के रूप में बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड्स, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात को आमंत्रित किया जाएगा।

बता दे कि वर्ष 2022 में बाली (इंडोनेशिया) में 15-16 नवंबर, 2022 को 17वें G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें G20 सदस्यों के राष्ट्र प्रमुखों, अतिथि देशों और अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख शामिल हुए। 17वें G20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने की। इस सम्मेलन में विश्व की आर्थिक स्थिति तथा वर्तमान में रूस- यूक्रेन युद्ध की स्थिति पर चर्चा हुई तथा G20 बाली घोषणा-पत्र जारी किया गया।
Tags : G20 शिखर सम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : G20 Shikhar Sammelan 2023 Me Kab Aur Kahan Hoga