जी-20 के सदस्य देश कौन-कौन है?

(A) अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, यूरोपियन यूनियन
(B) फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको
(C) सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की
(D) चीन, रूस, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका
(E) उपयुक्त सभी देश

Answer : उपयुक्त सभी 20 देश

Explanation : जी-20 के सदस्य देशों में ​ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, इटली, जापान, जर्मनी, अमेरिका, भारत, चीन, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, इंडोनेशिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया और तुर्की शामिल है। यह विश्व के 20 बड़े देशों का आर्थिक मंच है। यूरोपीय संघ इस समूह के 20वें सदस्य के रूप में शामिल है। इसमें स्पेन को स्थायी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। जी-20 का गठन वर्ष 1999 के दशक के अंत में वित्तीय संकट की पृष्ठभूमि को मजबूत करने के लिए किया गया था, जिसने पूर्वी एशिया तथा दक्षिण-पूर्व एशिया को प्रभावित किया। जी-20 समूह दुनिया की 60% आबादी, वैश्विक GDP का 80% तथा वैश्विक व्यापार का 75% की भागीदारी का प्रतिनिधित्व करता है।

बता दे कि साल 2008 में दुनिया ने भयानक मंदी का सामना किया था। इसके बाद इस संगठन में भी बदलाव हुए और इसे शीर्ष नेताओं के संगठन में तब्दील कर दिया गया। इसके बाद यह निश्चय किया गया कि साल में एक बार G20 राष्ट्रों के नेताओं की बैठक की जाएगी। इसका प्रथ​म शिखर सम्मेलन वर्ष 2008 में अमेरिका की राजधानी वाशिंटन में हुआ था।
Tags : करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : G20 Ke Sadasya Desh Kon Hai