फाइबर ऑप्टिक्स किस सिद्धांत पर आधारित है?

(A) दृष्टि संबंधी मायाजाल
(B) प्रकाश का छितराव
(C) संपूर्ण आंतरिक परावर्तन
(D) संपूर्ण आंतरिक शोषण

Answer : संपूर्ण आंतरिक परावर्तन

Explanation : फाइबर ऑप्टिक्स संपूर्ण आंतरिक परावर्तन सिद्धांत पर आधारित है। प्रकाश तंतु (Optical fibre) एक ऐसी प्रविधि है, जिसकी मदद से प्रकाश का संचरण बाल की तरह पतले तथा मुड़ने वाले तंतुओं से होता है। ये तंतु पारदर्शी कांच अथवा प्लास्टिक के बने होते हैं। इसके द्वारा सूचनाओं का आदान-प्रदान प्रकाश के पूर्ण आंतरिक परावर्तन के सिद्धांत पर होता है। प्रकाश तंतु का प्रयोग आंतरिक अंगों का परीक्षण करने तथा टेलीफोन केबल्स के रूप में किया जा रहा है। चिकित्सकीय परीक्षणों में प्रकाश तंतु का उपयोग अंग विशेष के नाम पर निर्भर करता है।
Tags : भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Fiber Optics Kis Siddhant Par Aadharit Hai